फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम के स्वागत के लिए वनटांगियां गांव तैयार...फरुआही नृत्य से होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में खुशी का माहौल, हेलीकॉप्टर से आकर मुख्यमंत्री सीधे गांव में जाएंगे
विज्ञापन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वनटांगियां गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के लोगों के साथ दिवाली मनाएंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए गांव के लोग तैयार हैं। फरुवाही नृत्य से मुख्यमंत्री का स्वागत होगा। इसके बाद वे गांव में बनी रंगोली के पास दिए जलाएंगे और गांव में भ्रमण करेंगे।
गांव में सीएम के दौरे को लेकर स्थानीय दुकानदार, मजदूर, महिला, बच्चे, बूढ़े और कलाकार सबमें भारी उत्साह है। स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। मुख्यमंत्री रविवार सुबह 11 बजे वनटांगियां गांव में जाएंगे। शनिवार को पूरे दिन प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा। मुख्यमंत्री की सभा के लिए मंच सजकर तैयार हो गया है। गांव में ही हेलीपैड बनाया गया है। हेलीकॉप्टर से आकर मुख्यमंत्री सीधे गांव में जाएंगे। इसके बाद गांव के लोगों से मिलेंगे, उन्हें उपहार सौंपेंगे।
विज्ञापन


नौ साल में बदल गई गांव की तस्वीर..अब कोई घुमंतू नहीं कहता
गांव के लोगों का कहना है 2017 में बाबा (योगी आदित्यनाथ) मुख्यमंत्री बने। हम मानते हैं कि इसके बाद ही गांव के लोगों को आजादी मिली। अब हमें कोई घुमंतू नहीं कहता है। नौ साल में गांव की तस्वीर बदल गई है। गांव के मुखिया रामगनेश गोंड ने गांव ने बताया कि 2017 से पहले यहां अवैध शराब बनती थी। जब इन्सान कीचड़ में रहता है तो बुराई रहती है, लेकिन जब कीचड़ से बाहर आता है तो बुराई भी खत्म हो जाती है। तब हम बंधुआ मजदूर का जीवन जीते थे, अनजाने में कुछ भी कर देते थे। अब राजस्व ग्राम हो चुका है गांव।
वे कहते हैं, 2017 से पहले हम लोगों के पास कोई मकान नहीं था। बिजली नहीं थी, गांव के बच्चे पढ़-लिख नहीं पाते थे। मुख्यमंत्री ने हमेशा यहां के लोगों का ख्याल रखा। गांव को 450 मुख्यमंत्री आवास मिला। शौचालय, आंगनवाड़ी, कंपोजिट स्कूल, सोलर लाइट, आरसीसी सड़क, सामुदायिक शौचालय, घर-घर पानी की सप्लाई की सुविधा मिली। जब वह पहली बार यहां आए थे तो यहां शासन-प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं थी, जिसे देखकर उनका मन विचलित हुआ और उन्होंने गोरखपुर ही नहीं अन्य जिलों के वनग्रामों को भी सुविधाएं दिलाईं।
विज्ञापन

फरुआही नृत्य के कलाकारों ने किया रिहर्सल
स्थानीय लोक कलाकारों की एक टोली फरुआही नृत्य प्रस्तुत करेगी। इस टोली में शामिल छोटू पासवान, हरिश्चंद्र यादव और दीप नारायण पासवान आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री के सामने नृत्य प्रस्तुति को लेकर हम सब उत्साहित हैं। हमने इसके लिए तैयारियां की हैं और कल रंग जमा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें