फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में खुलेगी एआई लैब, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएम उषा योजना के तहत मिली रकम में से खर्च किए जाएंगे 1.5 करोड़
विज्ञापन

- प्रयोगशाला में सात से 11 जीपीयू आधारित एआई वर्कस्टेशन स्थापित करने की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से यह प्रयोगशाला तैयार की जाएगी।


डीडीयू को पीएम उषा मद में यूजीसी की ओर से 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उसमें से छात्रों के स्किल डेवलपमेंट के लिए सॉफ्ट कंपोनेंट तीन करोड़ से लिए जाने हैं। उसी मद से एआई लैब स्थापित की जाएगी। इसके लिए डीडीयू की ओर से एक टीम गठित की गई है। बताया जा रहा है कि टीम इसका खाका तैयार कर रही है। बीते दिनों इसे लेकर डीडीयू की टीम ने नाइलिट डीम्ड यूनिवर्सिटी भी गई थी।
विज्ञापन


डीडीयू में पहले से ही बीटेक (एआई) एवं एमएस (एआई) जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। एआई लैब की स्थापना के साथ ही विश्वविद्यालय में संगठित एवं उच्च स्तरीय शोध कार्य भी शुरू किया जाएगा। इस लैब में उच्च क्षमता केंद्रीकृत (जीपीयू) सर्वर होगा, जो बड़े एआई मॉडल प्रशिक्षण, डीप लर्निंग एवं डेटा विश्लेषण के लिए बैकबोन के रूप में कार्य करेगा। लैब में सात से 11 जीपीयू आधारित एआई वर्कस्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसका व्यापक लाभ छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन


-
कोट
पीएम उषा योजना के तहत स्वीकृत बजट में से एआई लैब की स्थापना की जाएगी। यह प्रयोगशाला भविष्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित की जाएगी। इससे विश्वविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार का प्रमुख केंद्र बन सकेगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें