गोरखपुर। उत्तर रेलवे के अमृतसर-जालंधर खंड में ब्रिज संख्या-28 पर गर्डर बदलने के लिए यातायात और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। अमृतसर से 10 अक्तूबर को चलने वाली 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस और लालकुआं से 10 अक्तूबर को चलने वाली 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अमृतसर से आठ अक्तूबर को चलने वाली 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को अमृतसर से एक घंटे देर से रवाना की जाएगी। मार्ग में इसे 30 मिनट नियंत्रित भी किया जाएगा। वहीं, आठ अक्तूबर को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को अमृतसर से डेढ़ घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। अमृतसर से 10 अक्तूबर को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस भी अमृतसर से एक घंटे की देरी से रवाना होगी और मार्ग में 50 मिनट नियंत्रित की जाएगी।