फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति के रंग में रंगे लोग

Mon, 15 Aug 2022 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को ऑर्किड ग्रीन सोसाइटी की ओर से मोहद्दीपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सोसाइटी के परिवारों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस सप्ताह में रविवार को विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान लोग हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

विज्ञापन


पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें एडीजी अखिल कुमार सहित विभाग के आला अधिकारी शामिल हुए। राष्ट्र वंदन समिति की ओर से नौका विहार तारामंडल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भारत माता की भव्य आरती की गई । इस दौरान एस आर्ट के कलाकारों ने 75 स्वतंत्रता सेनानियों के पेंसिल स्केच को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेंहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी, मुख्य वक्ता नवल किशोर, पीके मल्ल, राकेश श्रीवास्तव, डॉ. आरपी शुक्ला, अर्पण, पुनीत पांडेय, विजय खेमका, दुर्गेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाजार की ओर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली को मदरसे के प्रबंधक हाजी सैयद तहव्वर हुसैन, मोहम्मद आजम, नवेद आलम, नजरे आलम कादरी, मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी, रियाजुद्दीन, कारी सरफुद्दीन, निसार अहमद आदि शामिल रहे।

 

विज्ञापन

सहारा एस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति की ओर से सहारा एस्टेट में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें अध्यक्ष डॉ. एपी त्रिपाठी, सचिव मंजीत सिंह, संजोग सिंह, एसवी सिंह, त्रिभुवन सिंह, शंभू नाथ राय, संजय पांडेय आदि शामिल हुए।

उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी के आवास से बसंतपुर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तुर्कमानपुर, हांसूपुर, हालसीगंज होते हुए घंटाघर पर पहुंचकर तिरंगा का वितरण किया गया। तिरंगा यात्रा में अंजू चौधरी, मनोज कुमार मिश्र, राधेश्याम यादव, चारु चौधरी, सीमा माहेश्वरी, रीना सिंह, अंकिता, सोनी गुप्ता आदि शामिल हुए।

आर्किड ग्रीन से निकली तिरंगा यात्रा
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को ऑर्किड ग्रीन सोसाइटी की ओर से मोहद्दीपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सोसाइटी के परिवारों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यात्रा में पद्म अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, विकास पांडेय, मुकेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, रचना पोद्दार, सरिता पांडेय आदि शामिल हुए।

भारत माता की आरती कर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से चलाए जा रहे श्रमदान सत्याग्रह के 342वें सप्ताह नागरिकों ने सूर्यकुंड धाम सरोवर और धाम परिसर की साफ-सफाई करने के पश्चात भारत माता की आरती की। वातावरण वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात सूर्य मंदिर में यज्ञ कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी, संजीव कुमार श्रीवास्तव, मदन राजभर, सरस्वती त्रिपाठी, कनक लता मिश्रा, अर्चना शर्मा, सपना लखमानी, रघुनंदन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें