स्थान एयर क्वालिटी इंडेक्स
गोरखपुर 222
दिल्ली 363
ग्रेटर नोएडा 393
मुजफ्फरपुर 366
पटना 409
लखनऊ 201
कानपुर 184
वाराणसी 128
सुबह की सैर पर न जाएं, घर में करें व्यायाम
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मौसम में ब्रेन स्ट्रोक और हृदयघात की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में मॉर्निंग वॉक बंद कर देनी चाहिए। घर के भीतर ही व्यायाम करना चाहिए। घर से बाहर निकलने के समय सिर और कानों को अच्छी तरह ढंक कर निकलें। सांस के रोगियों के लिए कोहरे वाला मौसम काफी नुकसानदायक होता है। वातावरण में नमी के साथ धूलकण और धुआं बढ़ने की वजह से दमा के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। इस तरह के रोगियों को कोशिश करनी चाहिए कि घर से कम निकलें। मास्क का प्रयोग करें। दवा का नियमित रूप से इस्तेमाल करें।