जैविक उत्पाद का स्वाद ही अलग
अमित बताते हैं कि उनके चुनिंदा ग्राहक हैं, जिनके वहां वह अपना उत्पाद पहुंचाते हैं। इसका वह शुल्क भी लेते हैं। वह काला गेहूं की पैदावार करते हैं, जो उच्च गुणवत्ता की होती है, उसका दाम अन्य गेंहू की वैरायटी से अधिक मिलता है। बाजार में काला गेहूं 50 रुपये किलो है, जबकि आम गेहूं की कीमत 35 रुपये किलो है।
देशी गायों का बेचते हैं दूध
अमित बताते हैं कि उनके पास देशी व गिर नस्ल की गाय है। उसका दूध दवा की तरह काम करता है। बहुत से लोग जिनको दूध नहीं पचता है, वह भी इसका इस्तेमाल करते हैं। जिस खेत से जैविक उत्पाद निकलता है। उसी खेत में गायों के लिए चारा भी पैदा होता है। उससे उनका दूध उच्च गुणवत्ता वाला होता है। इसके ग्राहक तय रहते हैं, जो एक लीटर दूध का दाम 100 रुपये देते हैं।
बोलीपार कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र पर जैविक खेती के बारे में प्रशिक्षण व जानकारी दी जाती है। जिससे इस दिशा में किसानों का रुझान बढ़े। क्षेत्र के जो भी किसान जैविक खेती करने को इच्छुक हों, वह 20 लोगों का ग्रुप बनाकर आ सकते हैं। उनको प्रशिक्षण व जानकारी दी जाएगी।