फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में टला हादसा: पुल की रेलिंग से टकराकर नदी की तरफ लटकी एंबुलेंस, बाल-बाल बची चार लोगों की जान

Thu, 23 Sep 2021 05:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

एंबुलेंस गुरुग्राम से गोरखपुर शव लेकर जा रही थी। यह घटना फोरलेन पर कोतवाली क्षेत्र के नए अमहट पुल के पास हुई है।
विज्ञापन
पुल पर लटकी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम से गोरखपुर शव लेकर जा रही एंबुलेंस बस्ती फोरलेन पर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कुआनो नदी के पुल की रेलिंग से टकराकर नदी की तरफ लटक गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस नदी में नहीं गिरी। घटना से अंदर बैठे लोग घबराकर चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने एंबुलेंस को निकलवाया।

विज्ञापन


गुरुग्राम से शव लेकर एक एंबुलेंस गोरखपुर जा रही थी। गुरुवार सुबह छह बजे एंबुलेंस जैसे ही कोतवाली थाना क्षेत्र के अमहट घाट के निकट पहुंची, तभी एंबुलेंस बाएं तरफ रेलिंग को तोड़ते हुए कुआनो नदी की तरफ लटक गई। घटना देखकर एंबुलेंस में बैठे लोग घबरा गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने एंबुलेंस से शव को निकालकर यात्रियों को सुरक्षित किया। एंबुलेंस में कुल चार लोग सवार थे। एक घंटे बाद दूसरे एंबुलेंस से शव लेकर यात्री गोरखपुर रवाना हुए। एनएचएआई के सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि चालक को झपकी आ गई थी। बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें