स्वास्थ्य शिविर में जांच कराते मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों की सेहत जांच के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ बृहस्पतिवार को तुर्कमानपुर के रावत पाठशाला में पहुंचा। शहर के प्रतिष्ठित कालिंदी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की सेहत जांची और उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में 174 मरीजों की जांच निशुल्क जांच करते हुए उन्हें आवश्यक सलाह देते हुए दवाएं भी दी गई। इस बीच ज्यादातर शूगर और ब्लड प्रेशर के मरीज मिले।
हेल्थ रथ पर कालिंदी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के डॉक्टर एसके श्रीवास्तव, डॉ आशीष अग्रवाल, आरोग्य डेंटल केयर के डेंटल सर्जन डॉ शुभम श्रीवास्तव, डॉ मुदित गुुप्ता, डॉ एसएन यादव के साथ उनकी टीम की प्रियंका मद्धेशिया ने लोगों शिविर में आए लोगों का एक-एक करके जांच किया। आंख की जांच, दांतों की जांच करते हुए शारीरिक समस्या की जानकारी ली। लोगों को सलाह दिया कि जरा सी भी समस्या होने पर तत्काल चेकअप कराएं।
इस बीच मरीजों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई। जांच में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में जागरुकता आएगी। शिविर में 174 मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में पार्षद संजय श्रीवास्तव, गिरजेश वर्मा, प्रेम कुशवाहा, मनोज श्रीवास्तव, रिंकू यादव, दीपचंद मझवार, रिंकू शुक्ला, राकेश सिंह, रिंकू यादव की विशेष भूमिका रही।