फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: बिहार के नरकटियागंज की रहने वाली महिला ने नदी में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाई जान

Thu, 27 Feb 2020 08:26 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
महिला की जान बच गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बेटा और बहू के उत्पीड़न से आहत नरकटियागंज की महिला छितौनी-बगहां पुल से कूद गई। स्टीमर चालक ने डूब रही महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। डायल 112 और हनुमानगंज पुलिस महिला को समझा-बुझाकर थाने ले आई और उसके पति को सूचना दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर में इस पुल से एक महिला को नदी में कूदते देख स्टीमर चालक राजेंद्र निषाद बचाने के लिए पहुंचे। उन्होंने महिला को नदी से किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। इसकी जानकारी होने पर डायल 112 के सिपाही अजय कुमार गौंड़ व उमेश शर्मा पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए बदहवास महिला के बारे में थाने पर सूचना दी। प्रभारी एसओ हनुमानगंज महेंद्र चौधरी महिला सिपाही संस्कृति गिरी के साथ पहुंचे और उसे थाने लाए। महिला ने अपना नाम शारदा देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी पुरानी बाजार नरकटियागंज बिहार बताया।

महिला ने बताया कि 15 वर्ष पहले डकैतों ने उसके एक बेटे की हत्या कर दी थी। अब एक बेटा व एक बेटी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। बहू व बेटा बार बार मां व पिता को प्रताड़ित करते हैं। इसको लेकर कलह बना रहता है। बहू ने कोर्ट में झूठा केस कर दिया है।
विज्ञापन


इससे आजिज शारदा अपने पति ओमप्रकाश की सहमति से अयोध्या जाने के लिए गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। जब ट्रेन पनियहवा पहुंची तो उसका मन बदल गया और स्टेशन पर उतरकर पैदल ही पुल पर पहुंच गई और पुल से कूद गई। पुलिस ने महिला के बारे में परिजनों को सूचना दे दी है।

हनुमानगंज थाने के प्रभारी एसओ महेंद्र चौधरी ने बताया कि डूब रही महिला को नदी से बाहर निकालकर थाने लाया गया है। उनके पति को सूचना दे दी गई है। औपचारिक कार्यवाही कर महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें