अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ बुधवार को मोहद्दीपुर स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचा। हेल्थ रथ पर मृत्युंजय हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. आरएन मिश्रा ने 67 मरीजों का स्वाथ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। लैब टेकभनीशियन संतोष सिंह ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, आदि जांच कीं, जीएनएम आशुतोष कुमार ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की काउंसलिंग की।
फार्मासिस्ट पुष्पेंद्र मणि त्रिपाठी ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई निशुल्क दवाएं परामर्श के अनुसार मरीजों को बांटीं। हेल्थ रथ के आयोजन में सर्व समाज सेवा संस्थान मोहद्दीपुर के धीरज गुप्ता, लालदेव यादव और उनके सहयोगियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उनका कहना है कि समाज से जुड़े कामकाज में सहयोग आगे भी जारी रहेगा।
शहरवासियों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ सुबह दस साढ़े दस बजे मोहद्दीपुर स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचा। यहां धीरज गुप्ता ने हेल्थ रथ का स्वागत किया, इस दौरान मरीज भी मौजूद थे।
मृत्युंजय हॉस्पिटल की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और निशुल्क दवा वितरण का कार्य शुरू किया। दोपहर दो बजे तक 67 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
हेल्थ रथ पर आने वाले मरीजों को जांच से लेकर दवा वितरण तक सहयोग करने में धीरज गुप्ता, लाल देवा यादव और उनके सहयोगी रुपेंद्र सिंह, सुदामा पाल, दिनेश निषाद, सत्यपाल सिंह, नीरज गुप्ता, रंजीत, वीर बहादुर यादव, अभिषेक गुप्ता, संतोष निषाद, राजू निषाद, निमिश ओझा और गौतम राजभर ने योगदान दिया।