चीन समेत विभिन्न देशों में ‘कोरोना वायरस’के दुष्प्रभाव को देखते हुए जिले में इसे लेकर अलर्ट कर दिया गया है। इसी क्रम में सेव इन इंडिया अभियान के तहत ‘कोरोना वायरस’ को देश में आने से रोकने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर जिले स्वास्थ्य महकमा चौकस हो गया। वहीं पिछले दिनों चीन की से मेडिकल की पढ़ाई कर जिले में लौटे लक्ष्मीपुर निवासी आशिफ से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार स्वास्थ्य महकमे को है।
इसी क्रम में जिला अस्पताल में जहां डॉक्टरों की टीम सतर्क है। नेपाल से सटी सीमा पर भी विशेष निगरानी की जा रही है। डॉक्टरों की टीम पर्यटकों की जांच कर रही है। लोगों को मास्क वितरित किया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम ने एसएसबी कंपनी कमांडर अमित कुमार, अधिशासी अधिकारी सोनौली राजनारायण यादव और क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव, चौकी प्रभारी अशोक कुमार के साथ सोनौली सीमा पर कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक किया और मास्क वितरित बांटे।