फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला: हमराही परिवार के बच्चों का भविष्य बनाएगी छात्रवृत्ति योजना

Tue, 23 Aug 2022 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

12वीं कक्षा के 30 अन्य छात्र-छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग व ग्राफिक डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए वितरण सेंटर प्रतिनिधि से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
scholarship - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला एक अनूठी पहल के साथ अपने हमराहियों (समाचार पत्र वितरकों) के लिए उम्मीद का उजाला लेकर आया है। आकर्षक छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत सोमवार से की गई है। पेपर वितरण केंद्र पर ही हमराहियों को योजना की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस योजना की मदद से हमराही परिवार के बच्चे अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।
विज्ञापन


हमराही परिवार के जिन बच्चों ने इस वर्ष किसी भी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 60 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है, वह छात्रवृत्ति परीक्षा दे सकते हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण 10वीं व 12वीं के पहले 50-50 छात्र- छात्राओं को आठ हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी तरह 10वीं कक्षा के 30 अन्य छात्र-छात्राओं को भविष्य की राह दिखाई जाएगी।

ऐसे छात्र-छात्राओं की 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान मदद की जाएगी। सबके लिए नियमित कोचिंग का इंतजाम किया जाएगा। 12वीं कक्षा के 30 अन्य छात्र-छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग व ग्राफिक डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए वितरण सेंटर प्रतिनिधि से संपर्क किया जा सकता है। छात्रवृत्ति योजना की हमराहियों ने खूब तारीफ की और कहा कि बच्चों को अच्छी राह मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें