फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव: जरा संभलकर चलें, ...बड़े खतरे हैं इस राह में

Sat, 04 Mar 2023 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सिटी माल के सामने जाने वाले रास्ते पर चंद कदमों की दूरी पर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दृश्य 1

विज्ञापन

समय और दिन: शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 14 मिनट
जगह- सिटी मॉल के ठीक सामने की तरफ जाने वाला मार्ग
गोरखपुर शहर में सबसे पहले खुले शॉपिंग मॉल का खिताब सिटी मॉल के नाम पर है। इसके ठीक सामने की तरफ से एक मार्ग जा रहा है। इस रास्ते पर पहले दाएं तरफ पुलिस के अधिकारी और बाएं तरफ पूर्व वन मंत्री का आवास है। रास्ते में ही डीएफओ विकास यादव का भी सरकारी आवास है। लेकिन, ताज्जुब है कि इतने महत्वपूर्ण मार्ग में बीच सड़क पर लोहे का सरिया खतरनाक तरीके से निकला हुआ है। वाहन या रात में पैदल उस रास्ते से गुजरने वालों के लिए यह बड़ी आफत की तरह है।

 

जीडीए टॉवर से गणेश चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग पर। - फोटो : अमर उजाला।
दृश्य 2
समय और दिन: शुक्रवार, दोपहर 2:15 बजे
जगह- जीडीए टॉवर के सामने से होकर गणेश चौक जाने वाला मोड़
एसएसपी आवास से गणेश चौक होकर जाते वक्त इस मोड़ पर गाड़ियां आकर रूकती हैं। गोलघर के गणेश चौक के करीब डिवाइडर के पास लोहे की सरिया बाहर की तरफ निकली हुई है। वाहन इसपर चढ़ गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन, जिम्मेदारों को इसकी सुध नहीं है।

 
विज्ञापन

जेमिनी गार्डेनिया के पास और देवरिया बाईपास, सर्विस लेन पर झुका हुआ खंभा। - फोटो : अमर उजाला।
झुके हुए बिजली के खंभे डराते हैं
शहर के कई इलाकों में बिजली के खंभे जर्जर अवस्था में हैं। बानगी के तौर पर तारामंडल जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट के बगल वाले रास्ते पर एक बिजली का खंभा सड़क की तरफ झुका है। खंभा पास के पेड़ की टहनियों के सहारे टिका है। हर समय इसके गिरने का खतरा बना रहता है।

बिजली निगम अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने कहा कि खंभों के झुके होने की जानकारी नहीं है। इन खंभों को ठीक करवाया जाएगा। संबंधित अभियंताओं से इसे सही करने और समय-समय पर अपने क्षेत्र के बिजली खंभों की समीक्षा करने का निर्देश दिया जाएगा।  



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें