अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ 29 जनवरी को मोहद्दीपुर में आरकेबीके से पहले स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचेगा। इसी क्रम में हेल्थ रथ 30 जनवरी को गीता वाटिका में शाहपुर चौराहा स्थित पानी की टंकी के सामने लोगों को सेवा देगा।
अमर उजाला फाउंडेशन शहरवासियों को उनके घर के पास ही निशुल्क चिकित्सा सेवा और दवाएं उपलब्ध कराने का अभियान चला रहा है। अभियान के तहत फाउंडेशन का हेल्थ रथ शहर में प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देता है।
29 जनवरी को मोहद्दीपुर में मृत्युंजय हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आरएन मिश्रा, डॉ. संजय जायसवाल और डॉ. एसएम पांडेय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। 30 जनवरी को गीता वाटिका शाहपुर चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नीता मौर्य और उनकी टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श देगी। हेल्थ रथ पर आने वाले मरीजों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।