फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: आइए करें रक्तदान और बनें दूसरों की जान

Fri, 29 Sep 2023 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक अक्तूबर को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लगने वाले शिविर में लोग स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे।

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि रक्त की एक बूंद भी कृत्रिम रूप से बनाई नहीं जाती है। आवश्यकता पड़ने पर एक इंसान ही दूसरे इंसान को रक्त देकर जान बचाता है। इसलिए इस महादान में हर स्वस्थ व्यक्ति को योगदान करना चाहिए। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि अभी भी लोगों में यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है। जबकि सही बात यह है कि रक्तदान करने से पहले व्यक्ति के स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच हो जाती है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती।

 

विज्ञापन

रक्तदान के बारे में ये भी जानें

एक यूनिट में 350 मिलीग्राम खून निकाला जाता है। रक्तदान के बाद खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है। एक यूनिट खून से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है।

इन चारों से अलग-अलग चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। तीन महीने के अंतराल पर ही दोबारा रक्तदान करना चाहिए। रक्तदाता की उम्र 18 से 65 साल के बीच व शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलो होना चाहिए।

रेडक्रॉस सोसाइटी करेगी सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य भी शामिल होंगे। सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह और मंडल प्रभारी अजय  प्रताप सिंह ने बताया कि संस्था के सदस्य अक्सर ही रक्तदान करते रहते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य रक्तदान करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें