फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहिम: पंजीकरण कराने पर ही मिलेंगे सहायक उपकरण, कल मिलेगा मौका

Thu, 29 Sep 2022 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पंजीकरण के लिए दिव्यांगों को आधार कार्ड, दो फोटोग्राफ और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ आना होगा। कृत्रिम अंगों की माप भी ली जाएगी। जन्मजात दिव्यांगों को सर्जरी के लिए चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उदयपुर से आ रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर में लगेगा सबसे बड़ा दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर (राजस्थान) और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की ओर से गोरखपुर का सबसे बड़ा निशुल्क दिव्यांग सहायता पंजीकरण शिविर शुक्रवार को लगेगा। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस परिसर में आकर सुबह दस बजे से पंजीकरण करा सकते हैं। जो दिव्यांग पंजीकरण कराएंगे, उन्हीं को 29 अक्तूबर को सहायक उपकरण दिए जाएंगे। 30 लाख रुपये के उपकरण बांटने की तैयारी है।   
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए दिव्यांगों को आधार कार्ड, दो फोटोग्राफ और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ आना होगा। कृत्रिम अंगों की माप भी ली जाएगी। जन्मजात दिव्यांगों को सर्जरी के लिए चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उदयपुर से आ रही है। जिनका पंजीकरण होगा, उनको कृत्रिम अंग, कैलिपर, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, वॉकर, वाकिंग स्टिक दिए जाएंगे।  नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल व निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार को जितने भी दिव्यांग पंजीकरण कराएंगे,  सभी को उपकरण दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: अनाथ आश्रम की आड़ में बेचे जा रहा थे बच्चे, अपने ही बुने जाल में फंस कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
(7023101155, 0294-6622222- दोनों नंबर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर) व (9675201431 अमर उजाला गोरखपुर का नंबर)

गोरखपुर किराना कमेटी का विशेष सहयोग
पंजीकरण शिविर को सफल बनाने में गोरखपुर किराना कमेटी (रजिस्टर्ड) का विशेष सहयोग है। कमेटी के संरक्षक मेयर सीताराम जायसवाल हैं। वर्तमान अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया, उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, महामंत्री गोपाल जायसवाल, मंत्री अतुल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ने दिव्यांग पंजीकरण व उपकरण वितरण शिविर के आयोजन को ऐतिहासिक करार दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें