फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

Thu, 13 Feb 2020 05:17 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में जांच कराते मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर वासियों को उनके घर के पास ही निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम जारी है। गुरूवार को अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ हजारीपुर पहुंचा, यहां 88 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन


कालिंदी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर तारामंडल के विशेषज्ञ चिकित्सक लैप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन डॉ. आशीष अग्रवाल, एमडी मेडिसिन डॉ. आरपी सिंह, फिजिशियन डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. कफील ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

फार्मासिस्ट आमिर, समीर खान ने लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि जांच कीं। नर्स रितु सिंह, प्रियंका मद्धेशिया और सारिका सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर उपलब्ध कराई गई दवाएं लोगों को परामर्श के आधार पर निशुल्क बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें