फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने उखाड़ फेंकी एक्सईएन की नेम प्लेट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Thu, 13 Feb 2020 03:54 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर में प्रमोशन मिलने के बाद नगर निगम के जलकल विभाग के जेई एसके श्रीवास्तव ने अधिशासी अभियंता का कार्यभार संभाल रहे सहायक अभियंता अनूप मिश्रा की नेम प्लेट उखाड़ फेंकी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में जलकल जीएम ने जेई से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


जलकल विभाग के जेई एसके श्रीवास्तव को प्रोन्नत कर सहायक अभियंता बना दिया गया। शासन की ओर से प्रमोशन की सूची जारी होने के बाद अभी एसके श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी भी नहीं गई थी कि बुधवार को उन्होंनेे कुछ ठेकेदारों के साथ मिलकर अधिशासी अभियंता का कार्यभार संभाल रहे अनूप मिश्रा की नेम प्लेट उखाड़ दी। इसको लेकर एसके श्रीवास्तव और अनूप मिश्रा में  नोकझोंक भी हुई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो फुटेज करीब दो मिनट का है। मामला जीएम जलकल तक भी पहुंचा। चर्चा है कि इस संबंध में पूछने पर एसके श्रीवास्तव ने जीएम से भी नोकझोंक की।

इसलिए हुआ विवाद
अनूप मिश्रा सहायक अभियंता हैं और उन्हें अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी मिली हुई है। वहीं एसके श्रीवास्तव भी प्रोन्नति के बाद सहायक अभियंता बन गए हैं। चर्चा है कि विवाद की यही वजह है। सीयूजी बंद होने की वजह से इस संबंध में एसके श्रीवास्तव से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।  
- सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, जीएम जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें