फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर: 108 लोगों के सेहत की निशुल्क जांच, दवाएं भी दी

Wed, 08 Jan 2020 06:40 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जाफरा बाजार में लगाए गए हेल्थ कैंप में इलाज कराते मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहरवासियों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम के तहत बुधवार को जाफरा बाजार स्थित रजा मस्जिद के पास सेहत की जांच कर आवश्यक दवाएं दी गईं। हेल्थ रथ में ब्लू लोटस हॉस्पिटल, फातिमा बाईपास रोड  के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मो. नसीम रजा ने 108 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं लिखीं। हेल्थ कैंप के आयोजन में जाफरा बाजार कसाई टोला के शादाब अहमद का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


हेल्थ रथ बुधवार सुबह साढ़े दस बजे रजा मस्जिद के पास पहुंचा। ठंड, गलन और बारिश के बावजूद यहां काफी संख्या में महिलाएं हेल्थ रथ का इंतजार करतीं मिलीं। ब्लू लोटस हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक  ने जांच और परामर्श शुरू किया। हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट संजय कुमार ने मरीजों के बीपी, ब्लड शुगर आदि जांच की। उसके बाद डॉक्टर ने मरीजों का परीक्षण किया और आवश्कतानुसार तीन से दस दिन की दवाएं लिखी गईं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यह दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर पार्षद इरशाद, शमीम, बब्लु, महमूद और नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुखार, शुगर, पेट दर्द की समस्या के मरीज ज्यादा आए

हेल्थ रथ पर बुखार, शुगर, ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द, घुटनों की समस्या, गैस, पेट दर्द आदि समस्याओं के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे। त्वचा की समस्या, श्वांस रोग, दिल की समस्या आदि शिकायत वाले मरीज भी आए।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मनाया किशोरी दिवस
स्वास्थ्य कैंप के आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान किशोरी दिवस के मौके पर स्वास्थ्य जांच को पहुंची बेटियों के खून, लंबाई, वजन को नापा और उनमें चना, गुड़ और केला का वितरण किया। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सैनेटरी नैपकिन भी प्रदान किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय सुपरवाइजर सुनीता शुक्ला, सबिता आर्या, साबिया खानम, रेनू गुप्ता, सुमन गुप्ता, शशि देवी, शारदा देवी, रेनू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

कैंप में गरीब और जरूरतमंद मरीज आए। मरीजों को पर्चे पर लिखी ज्यादातर दवाएं प्रदान की गई है। कैंप लगाकर सही मायने पर जनसेवा की जा रही है। आगे भी इस आयोजन में यथा संभव मदद की जाएगी।
 - डॉ. मो. नसीम रजा, वरिष्ठ चिकित्सक ब्लू लोटस हॉस्पिटल, फातिमा बाईपास रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें