फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुकान के सामने खंभा लगाने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 19 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैंपियरगंज। जंगल मोहनाबाद चौकी चौराहे पर दुकान के सामने सामान रखने और खंभा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मुहम्मदपुर उर्फ जंगल बब्बन भौराबारी निवासी पिंकी जायसवाल ने आरोप लगाया कि सात नवंबर को पड़ोसी शत्रुघ्न, हनुमत, सुनीत और विकास ने उनकी दुकान का सामान गिरा दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे पति नंद कुमार और बेटे शिवम को भी पीटकर घायल कर दिया गया। वहीं, मोहनाग गांव निवासी रीता पत्नी शत्रुघ्न ने आरोप लगाया कि उनके पति और बेटी अनन्या दुकान के सामने खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान नंद कुमार, शिवम, रिंकू, पिंकी समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके पति और बेटी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं रीता के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उनकी कमर में चोट आई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें