फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: असली-नकली अधिवक्ता की रार में मारपीट, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीओपी नंबर पूछने पर शुरू हुआ विवाद, जानलेवा हमले और गला दबाने के लगाए आरोप
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर कचहरी में असली और फर्जी अधिवक्ता होने का आरोप लगाकर दो अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मामला कैंट थाने पहुंचा तो दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिपराइच क्षेत्र के रामपुर थवईपार निवासी प्रिन्स कुमार उपाध्याय सिविल कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन नवंबर की शाम करीब सात बजे वह सदर तहसील स्थित एसडीएम कोर्ट में जमानत कराने गए थे। इसी दौरान चन्द्रशेखर झा और उनके साथ मौजूद निधि गिरी ने उनसे रजिस्ट्रेशन और सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) नंबर मांगा। प्रिन्स का दावा है कि उन्होंने दोनों नंबर होने और नियमित रूप से वकालत करने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों ने उन पर हमला कर दिया। प्रिन्स के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें पीटकर जमीन पर गिरा दिया। उन्होंने घटना का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने का भी दावा किया है। वहीं, अधिवक्ता चन्द्रशेखर झा ने अपनी तहरीर में घटना की अलग कहानी बताई है। उनका आरोप है कि चार नवंबर को दोपहर करीब दो बजे वह पॉक्सो प्रथम कोर्ट से जमानत कराकर लौट रहे थे। इसी दौरान सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट संख्या दो के पास प्रिन्स उपाध्याय ने धारदार हथियार और बेल्ट से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में उनका सिर फट गया। दूसरी ओर, प्रिन्स उपाध्याय ने भी चार नवंबर को दीवानी कचहरी परिसर में दोबारा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेल्ट से मारपीट कर उनके सिर, आंख और कान में चोट पहुंचाई गई। साथ ही जेब से 900 रुपये, डायरी और पेन भी छीन लिए गए। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि, एक ही विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें