फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: गोरक्षनगरी में उद्योगों के साथ होटल कारोबार को भी लग रहे पंख, बन रहा पूरब का NCR

Thu, 30 Nov 2023 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एक दशक पहले तक गोरखपुर में चुनिंदा होटल ही उपलब्ध थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। रेलवे स्टेशन व शहर के भीतरी हिस्सों के अलावा मेडिकल कॉलेज रोड, कसया रोड और रामगढ़ताल के किनारे बड़े होटल बन रहे हैं। इनमें तीन और पांच सितारा होटल शामिल हैं।
विज्ञापन
रामगढ़ताल के किनारे कोर्ट यार्ड होटल बनकर तैयार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा में औद्योगिक विकास से होटल उद्योग को भी पंख लग रहे हैं। न सिर्फ इस उद्योग को फायदा मिल रहा है, बल्कि कई नए होटल भी खुल रहे हैं। गीडा सेक्टर 22 में बने एक तीन सितारा होटल का बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उदघाटन भी करेंगे। वहीं, रामगढ़ताल के किनारे बने एक होटल का उद्घाटन 15 दिसंबर को होगा। इसके अलावा शहर में चल रहे एक होटल में 80 कमरे व एक सेमिनार हॉल के विस्तारीकरण का भी काम चल रहा है।

विज्ञापन


एक दशक पहले तक शहर में चुनिंदा होटल ही उपलब्ध थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। रेलवे स्टेशन व शहर के भीतरी हिस्सों के अलावा मेडिकल कॉलेज रोड, कसया रोड और रामगढ़ताल के किनारे बड़े होटल बन रहे हैं। इनमें तीन और पांच सितारा होटल शामिल हैं। इन पांच सितारा और तीन सितारा होटलों के निर्माण की जो दो प्रमुख वजहें बताई जा रही हैं, उनमें पहला गोरखपुर का विकास और दूसरा इसके पूर्वांचल, बिहार और नेपाल का केंद्र बिंदु होना है।

इसे भी पढ़ें: सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए गोरखपुर के प्रवीण ने बिना थके किया काम
विज्ञापन


चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह बताते हैं कि बड़े उद्यमी या उनके प्रतिनिधि पहले गोरखपुर आने से इसलिए कतराते थे कि यहां उनके रुकने के लिए अच्छे होटल कम थे, लेकिन अब यह दिक्कत नहीं है। लखनऊ और वाराणसी जैसी सुविधा वाले कई होटल यहां बन गए हैं।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे डॉ. इमरान अख्तर बताते हैं कि पहले डॉक्टरों के सेमिनार आदि गोरखपुर में कभी-कभार ही होते थे। वजह यही थी कि बड़े शहरों में रहने वाले डॉक्टर यहां नहीं आना चाहते थे। वहीं, इस साल डॉक्टरों के कई बड़े सेमिनार गोरखपुर के होटलों में आयोजित हो चुके हैं। यहां के होटलों में भी वही सुविधा मिल रही है, जो किसी अन्य बड़े शहर में है। इससे लोग गोरखपुर बेहिचक आने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पत्नी की बातों से आहत सिपाही ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी पूरी बात

गीडा क्षेत्र में खुल गए हैं कई होटल
गीडा में उद्योगों की स्थापना के साथ ही होटल कारोबार भी चमकने लगा है। सेक्टर 22 में नया होटल बनाने वाले कुलदीप नारायण राय बताते हैं कि यहां कई छोटे होटल चल रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे बड़ी कंपनियां यहां आएंगी, उनके स्तर के होटल भी बनेंगे। बड़ी कंपनियों के अफसर आएंगे तो उनके रुकने का भी प्रबंध होना चाहिए। उन कंपनियों की तरफ से अक्सर ही ट्रेनिंग समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसके लिए उच्च श्रेणी वाले होटल चाहिए। इसलिए आने वाले समय में गीडा व उसके आसपास कई बड़े होटल भी खुलेंगे।

इसे भी पढ़ें: गीडा का स्थापना दिवस आज, सीएम करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन
 
विज्ञापन

गोरखपुर में बन रहा होटल ताज। - फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ताल के किनारे बनकर तैयार होटल का 15 दिसंबर को उद्घाटन होना है। गीडा में औद्योगिक विकास होने से गोरखपुर के सभी होटलों पर बेहतर असर पड़ेगा। क्योंकि कंपनियों के मालिक, मैनेजर व अन्य अधिकारियों के रुकने, ट्रेनिंग आदि के लिए होटलों की जरूरत पड़ेगी।-अतुल सर्राफ, निदेशक, होटल कोर्ट यार्ड मैरिएट।

इसे भी पढ़ें: प्यार का दर्दनाक अंत: प्रेमिका ने की खुदकुशी, आहत प्रेमी भी फंदे से लटका

गोरखपुर में औद्योगिक व पर्यटन विकास का बहुत ही बेहतर असर होटल उद्योग पर पड़ रहा है। कोरोना काल के बाद गीडा की कंपनियों ने ही होटल उद्योगों के लिए शुरुआती मदद की। अब बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि, डॉक्टर व अन्य बड़े अधिकारियों की वजह से कारोबार ठीक चल रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और बेहतरी आएगी।-अभिषेक सिंह, जीएम, होटल रेडिशन ब्लू।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें