फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंदिर के दानपात्र चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दाउजी महाराज मंदिर के दानपात्र को तोड़कर चोरी करने वाले युवक को गोरखनाथ थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नेपाल का रहने वाला है और शहर में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना एक अप्रैल की है, जब मंदिर परिसर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखी नकदी चुरा ली। मंदिर के मैनेजर उदय शर्मा ने मामले की शिकायत गोरखनाथ थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। उसमें एक युवक दानपात्र के पास संदिग्ध गतिविधि करते हुए दिखा। उसकी पहचान नेपाल के जिला डांग निवासी प्रगीत बहादुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 12,715 रुपये बरामद किए। दोपहर को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें