गोरखपुर। 21 से 23 नवंबर तक हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में नेशनल मास्टर चैंपियनशिप होगी। इसमें गोरखपुर के सात खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला जल क्रीड़ा संघ के महासचिव अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि टीम में गोरखपुर के श्याम नारायण शुक्ल, आदित्य, डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी, डॉ. मंजू, डॉ. प्रकाश, रवि गिरी व डॉ. रजनीश शामिल हैं। जिला जल क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष नंदू मिश्रा, पूर्वोत्तर रेलवे के उप क्रीड़ाधिकारी चंद्रविजय सिंह, भूपेंद्र उपाध्याय, शरद मिश्र, अमित त्रिपाठी, प्रमोद यादव आदि ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। ब्यूरो