फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, एई पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में सहायक अभियंता (एई) पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उसने अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने 22 सितंबर को पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी नौ दिसंबर 2022 को दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। मायके पक्ष ने शादी में करीब 60 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले एक करोड़ रुपये दहेज की मांग को लेकर उसे ताने देने लगे। महिला का आरोप है कि फरवरी 2023 में पति के साथ दिल्ली जाने के बाद उसका उत्पीड़न बढ़ गया। पति उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता था। विरोध पर मारपीट करने और अश्लील फिल्में दिखाकर उनमें दिखाई गई गतिविधियों को दोहराने के लिए दबाव डालने की बात कही है। थाना प्रभारी अंजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें