फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इलेक्ट्रिक लोको शेड में संरक्षा से खिलवाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के संयुक्त महामंत्री ओंकारनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक लोको शेड का दौरा कर कर्मचारियों से मुलाकात की। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रिक लोको शेड गोरखपुर में संरक्षा और सुरक्षा के नियमों की अनदेखी की जा रही है। प्वाइंट्समैन के लिए निर्धारित कुछ कार्य इलेक्ट्रिक शेड में कार्यरत सहायक और तकनीशियनों से कराए जा रहे हैं। यूनियन का कहना है कि यह नियमों के विपरीत है और इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सीनियर डी/टीआरएस से मामले में तत्काल कार्रवाई कर कर्मचारियों से नियम विरुद्ध कार्य नहीं कराने की मांग की। संयुक्त महामंत्री ओंकारनाथ सिंह ने कहा कि समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय उपाध्यक्ष अतुल सिंह, कोषाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, मंडल मंत्री कारखाना संजय कुमार पांडेय, संयुक्त मंडल मंत्री मुकेश कुमार मल्ल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें