गोरखपुर शहर के लिए मंगलवार सुबह एक राहत की खबर सामने आई। गोरखपुर मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि बुधवार से सभी तरह की दुकाने खुलने लगेंगी। आम नागरिकों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन से हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार से कपड़ा, होजरी, ज्वेलरी व अन्य दुकानों को भी रोटेशन के आधार पर प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार खोला जाएगा। मेयर ने बताया कि मॉल और कॉम्प्लेक्स अभी इस दायरे में नहीं आएंगे। रेस्टोरेंट व होटल पर 1 जून को निर्णय लिया जाएगा।