फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 3.0: गोरखपुर में फंसे दूसरे प्रांत के सभी लोगों को जारी होगा पास, डीएम ने दिए ये आदेश

Fri, 08 May 2020 08:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान गोरखपुर में फंसे दूसरे प्रांत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ऐसे सभी लोगों को ई-पास जारी करेगा जिसके बाद वे खुद के साधन-संसाधन से अपने प्रांत लौट सकेंगे। जिले में बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, हैदराबार, महाराष्ट्र समेत कई अन्य प्रांतों के सैकड़ों लोग लॉकडाउन के समय से ही फंसे हैं।

विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने गुरुवार को प्रभारी अधिकारी पास व एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह को दूसरे प्रांत के सभी लोगों को पास जारी करने का निर्देश दिया।

इस संबंध में उन्होंने सभी एसडीएम को भी जानकारी देते हुए कहा कि वे अपने-अपने तहसील क्षेत्र में दूसरे प्रांतों से आकर फंसे लोगों की पास बनवाने में मदद करने के साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि दूसरे प्रांत का कोई व्यक्ति मजबूरी में यहां न फंसा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंस गए लोग

दरअसल काम धंधे, मीटिंग और शादी आदि की वजह से दूसरे प्रांतों के लोग गोरखपुर आए थे। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया और लोग तब से यहीं पर फंसे हैं। सख्ती की वजह से अभी तक इन्हें पास भी नहीं मिल रहा था।

अब शासन स्तर से भी थोड़ी ढील मिलने पर प्रशासन ने भी छूट दी है। हालांकि जिले से बाहर जाने और फिर लौट कर वापस आने के लिए अभी भी आसानी से पास नहीं जारी हो रहे। प्रशासन सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी को ही प्राथमिकता दे रहा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें