फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चलती बस के टायर से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Tue, 21 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए, एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार की घटना
विज्ञापन



जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में सोमवार शाम गोरखपुर से कुशीनगर जा रही यात्रियों से भरी एक अनुबंधित बस के टायर से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जा रही बस जैसे ही कुसम्ही बाजार पहुंची उसके एक टायर से अचानक धुआं निकलने लगा। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और चालक को इसकी जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर उतार लिया गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर यात्री दूसरे साधनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें