फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देर से लेकिन दुरुस्त आया मानसून, हो रही राहत की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मानसून इस बार देर से ही सही लेकिन दुरुस्त आया है। बदरा जमकर बरस रहे हैं। आसमान से पड़ रही राहत की बूंदें शहर के साथ मन को भी भिगो रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस हफ्ते बारिश में कमी आएगी लेकिन रिमझिम फुहारें पड़ती रहेंगी।
विज्ञापन


जुलाई में जनपद में हर वर्ष औसतन 350 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार अब तक 339.7 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। मौसम विभाग ने एक से 20 जुलाई के बीच कुल 17 दिन बूंदाबांदी या बारिश दर्ज की है। ऐसे में माना जा रहा है कि औसत बारिश का कोटा जल्द ही पूरा हो जाएगा।सोमवार को सुबह से दोपहर तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर बाद भी ज्यादातर समय बादल छाए रहे। बीते 24 घंटे में 42.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान तापमान अधिकतम 29.1 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान औसत से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस दौरान आर्द्रता अधिकतम 100 और न्यूनतम 94 प्रतिशत दर्ज किया गया।


आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से मानसूनी प्रवाह बढ़ गया है। इस वजह से मंगलवार एवं बुधवार को बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बुधवार को गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव दिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें