फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गंगोत्री हत्याकांड में आरोपी अनिल गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोलघर के बहुचर्चित गंगोत्री यादव हत्याकांड में पुलिस ने विवेचना पूरी कर मुख्य आरोपी अनिल गुप्ता के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि विवेचना के दौरान जुटाए गए डिजिटल, वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मजबूत मामला तैयार किया गया है। अभियोजन पक्ष को भी सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं ताकि न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
महाराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय गंगोत्री यादव गोलघर के जिला पंचायत रोड स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस का संचालन करती थीं। 15 अप्रैल 2026 को उनकी दुकान लगातार तीन दिन से बंद थी। अंदर से तेज बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शटर खुलवाने पर दुकान के भीतर गंगोत्री का शव पड़ा मिला। इसके बाद यह हत्याकांड शहर में चर्चा का विषय बन गया था।
विज्ञापन

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और फॉरेंसिक रिपोर्ट को विवेचना का आधार बनाया।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि चार्जशीट में प्रत्यक्ष और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ डिजिटल एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें