महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला आदि का भी स्टाल लगाया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव में फूड जोन, शूटिंग कंपकंपटीशन, हॉफ मैराथन, फल-फूल सब्जी का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही लोगों को प्रशिक्षित भी किया जाए।
किसानों को केसीसी की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए जाएं तथा आत्मनिर्भर भारत योजना में किसानों की आय में वृद्धि के लिए भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाले सेमिनार को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए।