फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकटहवा पुल गैंगवार : मुख्य आरोपी गिरफ्त के बाहर, अग्रिम जमानत की चर्चा तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर रही गश्त, चर्चा है कि वे चार दिन पहले घर से लौटे, फूलमालाओं से हुआ स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के अकटहवा पुल पर 26 अक्तूबर को एके-47 गैंग और रेड गैंग के बीच गैंगवार का खौफ अभी क्षेत्र में बना हुआ है। वारदात के करीब दो सप्ताह बाद भी मामले का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि प्रमुख आरोपियों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। चर्चा यह भी है कि वे चार दिन पहले घर लौटे थे और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। लेकिन पुलिस की सक्रियता बढ़ते ही वे भाग गए।
पुलिस ने अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नौ बाल अपचारी भी शामिल हैं। घटना के बाद 15 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, पनियरा और पीपीगंज थाने के थानाध्यक्षों को लाइनहाजिर किया गया। कई अधिकारियों का तबादला भी हुआ था। पुलिस ने एके-47 के स्टीकर लगी कई मोटरसाइकिलें भी सीज की थीं।
विज्ञापन

अब अफवाहों ने लोगों में असमंजस बढ़ा दिया है। हालात को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है। पिछले दो दिनों से क्विक रिस्पांस टीम की कई गाड़ियां अकटहवा पुल पर तैनात हैं, जबकि नरकटहा गांव में भी पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। गैंगवार के बाद से अकटहवा और नरकटहा बाजार में सन्नाटा है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। व्यापारी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि अग्रिम जमानत को लेकर अफवाहें चल रही हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कायम है। किसी भी समस्या पर लोग तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें