फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 18 नवंबर को चौरीचौरा से अखिलेश करेंगे चुनावी शंखनाद, शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Fri, 13 Nov 2026 02:02 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

अखिलेश यादव का गोरखपुर दौरा राजनीतिक रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखपुर में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान चुनावी शंखनाद किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में जनसभा के जरिये सपा अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी का संदेश दे सकते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 18 नवंबर को गोरखपुर के दौरे पर आएंगे। वह चौरीचौरा क्षेत्र के देवकही गांव में भाजपा नेता और गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री दिवंगत विनय कुमार सिंह बिन्नू की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके इस दौरे को पूर्वांचल में सपा की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव के आगमन और प्रतिमा अनावरण की जानकारी पार्टी की ओर से जारी की गई है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की सूचना केंद्रीय कार्यालय से जारी की गई है। पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं।

Trending Videos

देवकही में जुटेंगे पार्टी कार्यकर्ता, जनसभा की भी तैयारी

चौरीचौरा क्षेत्र के देवकही गांव में आयोजित कार्यक्रम के आयोजक अजय कुमार सिंह टप्पू हैं। वह दिवंगत विनय कुमार सिंह बिन्नू के छोटे भाई हैं। कार्यक्रम में अखिलेश यादव बिन्नू सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

2027 के चुनाव से पहले पूर्वांचल पर नजर

अखिलेश यादव का गोरखपुर दौरा राजनीतिक रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखपुर में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान चुनावी शंखनाद किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में जनसभा के जरिये सपा अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी का संदेश दे सकते हैं। चौरीचौरा से पूर्वांचल के अन्य क्षेत्रों तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति भी इस दौरे का हिस्सा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें