फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के अजय सिंह पिंटू बागी उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के अजय सिंह पिंटू बागी उम्मीदवार
विज्ञापन

देवरिया। सदर उपचुनाव में स्वर्गीय जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह पिंटू टिकट नहीं मिलने से दुखी हैं। उन्होंने भाजपा के खिलाफ देवरिया सदर सीट से भाजपा के बागी उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा है कि भाजपा ने मेरे साथ विश्वासघात किया है, मेरे पिता की अंतिम इच्छा थी कि मैं देवरिया से चुनाव लडूं। मुझे सभी नेताओं ने आश्वासन तो दिया, लेकिन टिकट नहीं दिया। भाजपा ने पिछड़ों की उपेक्षा की है। मैं अपने निर्णय से पीछे हटने वाला नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि पिंटू सिंह से मेरी फिलहाल कोई वार्ता नहीं हुई है। इसकी जानकारी नहीं है लेकिन वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, कुछ नाराजगी हो सकती है । उन्हें हम लोग मना लेंगे। सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें