फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती से दुष्कर्म का प्रयास करना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

Wed, 14 Oct 2020 09:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोरखपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने दुष्कर्म के प्रयास के मामले के एक दोषी को चार साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की अदायगी नहीं करने पर दोषी को छह माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

विज्ञापन

 
कोर्ट के आदेश के अनुसार, दोषी को शिकायतकर्ता एवं पीड़िता को ढाई हजार रुपये देने होंगे। दोषी की पहचान गुलरिहा इलाके के महेंद्र यादव के रूप में हुई है।

जिला शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि वारदात 25 फरवरी 2015 को घटित हुई थी। पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। फिर पीड़िता ने न्याय के लिए कोर्ट में 156 (3) के तहत याचिका दायर की।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने आरोपी पर लगाए आरोप सिद्ध होने पर उसे दोषी करार देकर चार साल कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें