फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट का टिकट रद्द करने पर नहीं मिलेगा कैश, विमानन कंपनियां दे रही हैं खास ऑफर

Fri, 17 Apr 2020 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खुलने-नहीं खुलने के असमंजस के बीच विमानन कंपनियों ने गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के लिए 15 अप्रैल और उसके बाद की तारीखों में टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी, मगर लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की घोषणा के साथ ही तीन मई तक के सभी टिकट निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


सभी कस्टमर केयर और रिजनल दफ्तर बंद होने की वजह से अब विमानन कंपनियां टिकट का किराया कैश में लौटाने की बजाए यात्रियों को उसी किराए पर आगे की तिथि में टिकट लेने की छूट दे रही हैं। जिन्हें यात्रा नहीं करनी, उनके सामने लॉकडाउन खुलने के बाद कैश वापस लेने का विकल्प रहेगा।
 
गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया से संबद्ध एयरलाइंस एयर की उड़ान होती है। इसी तरह मुंबई के लिए स्पाइस जेट और कोलकाता, हैदराबाद और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक उड़ान है।
विज्ञापन


इंडिगो ने प्रयागराज और कोलकाता को छोड़ दिल्ली और हैदराबाद के लिए टिकटों की बुकिंग की थी। दोनों ही फ्लाइट की तीन मई तक की ज्यादातर सीटें भी फुल हो गईं थीं। इसी तरह स्पाइसजेट की भी दिल्ली व मुंबई और एयरलाइंस एयर की दिल्ली के फ्लाइट की तकरीबन सभी सीटें फुल थीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें