फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख मुख्य इंजीनियर ने रेलवे ट्रैक को देखा, सुरक्षा किट बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर सतीश कुमार पांडे ने शुक्रवार को गोरखपुर से मुंडेरवा के बीच टॉवर वैगन से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने ट्रैक मेंटेनेंस कार्य पर संतोष जताया और इस कार्य में लगे रेल कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। गोरखपुर से मुंडेरवा के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर जाकर प्रमुख मुख्य इंजीनियर ने रेल कर्मियों से वार्ता की। उन्होंने ट्रैक मेंटेनर को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया। उन्हें सुरक्षा किट के साथ गमछा भी दिया। इसके बाद रेल कॉलोनियों में भी गए और रेल कर्मियों व उनके परिवार वालों को लाकडाउन का पालन करने, सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने की सलाह दी। साथ ही सभी को सुरक्षा किट मुहैया कराया उन्होंने रेल ट्रैक के मेंटेनेंस कार्य में लगे रेल कर्मियों से कहा कि जब भी कार्य पर आए तो हाथ को अच्छी तरह से सेनीटाइज करें और कार्य समाप्त होने के बाद भी यही प्रक्रिया अपनाएं। साथ अधिकारियों को सभी की थर्मल स्क्रीनिंग का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें