फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के इस अस्पताल में लगेगी खास यूनिट, वातावरण से तैयार करेगी ऑक्सीजन

Sun, 08 Nov 2020 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के 100 बेड टीबी अस्पताल में एयर सप्रेशन यूनिट लगाई जाएगी। यूनिट के लगने के बाद से वातावरण से 400 से लेकर 1500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार करेगी। यह सीधे वातावरण हवा को खींचेगा। एयर सप्रेशन यूनिट लगाने से अस्पताल में सिलिंडर से ऑक्सीजन सप्लाई का झंझट खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


यूनिट में लगा ऑक्सीजन जनरेट हवा से ऑक्सीजन के अणु को अलग करके स्टोर कर लेगा। चैंबर में स्टोर ऑक्सीजन पाइपलाइन के जरिए सीधे मरीज के बेड तक पहुंच जाएगी। इसके बाद से मरीजों को सिलिंडर के जरिए ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बताया जाता है कि प्रदेश के 30 अस्पतालों को मंजूरी दी गई है। इनमें गोरखपुर के 100 बेड के टीबी अस्पताल का चयन हुआ है। यह जानकारी महानिदेशक डॉ डीएस नेगी ने दी है। बताया कि इसके लिए मशीन की खरीद ड्रग कारपोरेशन करेगा। शासन स्तर से इसकी खरीद करके जिलेवार मशीन भेजी जाएगी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए होगा लाभकारी

बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर तेजी से कम होता है। कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे लेवल-दो और लेवल-तीन के अस्पतालों में सामान्य अस्पतालों की तुलना में ऑक्सीजन की खपत कई गुना अधिक होती है। इसमें कोरोना मरीजों को तेज गति से ऑक्सीजन दी जाती है। यह ऑक्सीजन उनके लिए जीवनदायिनी हवा के साथ ही दवा का भी काम करती है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में एयर सप्रेशन यूनिट लगाने का फैसला किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें