फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के एमबीबीएस विद्यार्थियों जल्द मिलेंगे चिकित्सा शिक्षक, विभिन्न पदों पर हुई भर्ती

Sun, 19 Jan 2020 02:46 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • विभिन्न विभागों के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसरों की हुई भर्ती
  • चिकित्सा शिक्षकों के आने से मेडिकल कॉलेज में शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होने वाली है। संस्थान में एनिस्थीसियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन एंड फैमिली मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, आंख, नाक गला, फोरेंसिक मेडिकल एंड टॉक्सिकोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, सहित विभागों के लिए 37 प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर मिले हैं।
विज्ञापन


एम्स में एमबीबीएस का पहला बैच बीते शिक्षा सत्र से शुरू हुआ है। प्रथम वर्ष का प्री क्लीनिकल पाठ्यक्रम होता है। इसमें विद्यार्थियों को फिजियोलॉजी, एनाटॉमी और फिजियोलॉजी की शिक्षा दी जाती है। दूसरे वर्ष में तीन सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन, फोरेंसिक मेडिसिन, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी की शिक्षा और ओपीडी मेें प्रायोगिक शिक्षा दी जाती है। तीसरे वर्ष के चार सेमेस्टर में कम्युनिटी मेडिसिन, साइकियाट्री, डर्मेटोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, सर्जरी की शिक्षा दी जाती है।

एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के मद्देनजर और चिकित्सा सेवाओं मेें सुधार के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। जोधपुर में सात से 12 जनवरी के बीच स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष हुए साक्षात्कार में विभिन्न विभागों के लिए चिकित्सा शिक्षकोें का चयन हुआ है। एम्स सूत्रों के अनुसार जल्द ही यह चिकित्सा शिक्षक ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

यह चिकित्सा शिक्षक देंगें इन विभागों में सेवा

-एनिस्थियोलॉजी विभाग- प्रो. डॉ. पुनीत गोयल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. यशपाल सिंह, असिस्टेंट प्रो. डॉ. विजेता बाजपेयी, डॉ. समीक्षा पाराशर और डॉ. पूजा बिहानी।  
-बायोकेमिस्ट्री विभाग- असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात  
-कम्युनिटी मेडिसिन एंड फैमिली मेडिसिन- असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्मिता सिन्हा।  
-फोरेंसिक मेडिकल एंड टॉक्सिकोलॉजी- एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशीष सराफ, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवनीत अटेरिया।  
-जनरल मेडिसिन - प्रोफेसर कोई नहीं, असिस्टेंट प्रो. डॉ. कनिश्क, डॉ. राकेश रौशन।
-जनरल सर्जरी- असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार साहू और डॉ. धर्मेंद्र कुमार पिपल।
-माइक्रोबायोलॉजी- आसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रूप मोहंती, डॉ. विश्वजीत साहू।
-न्युक्लियर मेडिसिन - डॉ. दीपा सिंह।
विज्ञापन

-ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी- असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति और डॉ. विभा रानी पिपल।  
-ऑफ्थॅल्मोलॉजी- असिस्टेंट प्रो. डॉ. रिचा अग्रवाल।
-ऑर्थोपीडिक्स- असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नितीश कुमार।
-पीडियाट्रिक्स- एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीष कुमार और डॉ. निशा टुटेजा।  
-पैथोलॉजी- एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास श्रीवास्तव।  
-फार्माकोलॉजी- प्रो. डॉ. संजय खत्री, एडिशनल प्रोफेसर डॉ. हीरालाल भल्ला, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तेजस पटेल, असिस्टेंट -प्रोफेसर डॉ. उपिंदर कौर, और डॉ. विजय लक्ष्मी।
-फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबेलिटेशन- असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमित रंजन और डॉ. अभिमन्यु वासुदेव। -साकियाट्री- अस्टिेंट प्रोफेसर डॉ. रिचा त्रिपाठी।
-पल्मोनरी मेडिसिन- एडिशनल प्रोफेसर डॉ. सुबोध कुमार और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव।
 -रेडियो डायग्नोसिस- एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नेहा सिंह।
-रेडियो थेरेपी- असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शंकर शेखर।
-ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौरभ मूर्ति।
 -डर्मेटोलॉजी और एनाटॉमी विभाग में किसी का चयन नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें