फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस 2020: पेपर-1 और पेपर-2 का मॉडल पेपर जारी, यहां कर सकते हैं चेक

Sun, 19 Jan 2020 12:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • देशभर में 17 मई को कराई जाएगी आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा
  • आईआईटी दिल्ली की ओर से जल्द जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई मेन-1 के रिजल्ट के बीच आईआईटी दिल्ली से जेईई एडवांस की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट जारी कर दिए हैं। देशभर में आईआईटी दाखिलों की इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 17 मई को किया जाएगा। 

विज्ञापन


जेईई एडवांस की वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर पेपर-1 और पेपर-2 का मॉडल पेपर जारी कर दिया है। जेईई एडवांस की परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम पहले से तय नहीं होती है। इसमें हर साल छात्रों के लिए सरप्राइज फैक्टर होता है। मॉक टेस्ट में पूरे पेपर को विषय के हिसाब से सेक्शन में बांटकर दिखाया गया है।
 

विज्ञापन

प्रश्नों के साथ ही उनके हल भी दिए गए

साथ ही छात्रों को सलाह दी गई है कि वह सभी दिशा-निर्देश अच्छी तरह से पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह का कन्फ्यूजन न हो। खास बात यह है कि मॉक टेस्ट में इन प्रश्नों के साथ ही उनके हल भी दिए गए हैं।

परीक्षा विशेषज्ञ बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी का कहना है कि निश्चिततौर पर इससे जेईई एडवांस की तैयारी में आसानी होगी। छात्र इसी पैटर्न पर चलें। परीक्षा में मार्किंग स्कीम को लेकर चिंतित न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें