फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आगरा मंडल ने मारी बाजी, अंडर-14 और 17 की ट्रॉफी पर किया कब्जा

Fri, 16 Oct 2026 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आगरा मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अंडर-14 के फाइनल में आगरा ने प्रयागराज को 59-18 से हराया, जबकि अंडर-17 के फाइनल में आजमगढ़ को 26-23 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

दोनों मुकाबलों में आगरा की खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और मजबूत खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला आगरा और प्रयागराज मंडल के बीच खेला गया। इसमें आगरा की टीम ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और 59-18 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में गोरखपुर की टीम विजेता रही। इससे पहले सेमीफाइनल में आगरा ने अलीगढ़ और प्रयागराज ने गोरखपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें