फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तकनीकी दक्ष युवाओं की पूरी दुनिया में मांग: प्रो. सत्यकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में हुआ टैबलेट वितरण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रविवार को टैबलेट वितरित किया गया। संवाद भवन में समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहे हैं। हमारे विद्यार्थी अपने अंदर इतनी कौशल क्षमता विकसित करें कि उनकी पूछ देश-विदेश के संस्थानों तक हो, जिससे विश्वविद्यालय की ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि डिजिटली सशक्त युवा मौजूदा दौर की जरूरत हैं। आज के दौर में सशक्त भारत की कल्पना डिजिटल सशक्तिकरण के बगैर नहीं की जा सकती। विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की यह दूरदर्शी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. संजीत गुप्ता ने कहा कि स्मार्टफोन व टैबलेट युवाओं की शक्ति है, इसे कमजोरी न बनने दें। इसका संयमित उपयोग आपके जीवन का मार्ग प्रशस्त करेगा। अध्ययन केंद्र के समन्वयक और इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सफलता की इबारत लिख रहे हैं। इस अध्ययन केंद्र के विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आभार ज्ञापन बीएड समन्वयक डॉ. मीतू सिंह ने किया। कार्यक्रम में 726 स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. रंजनलता, डॉ. मनोज द्विवेदी, डॉ. रवींद्र सिंह, डॉ. सर्वेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें