फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीत के बाद समय माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंचेंगे प्रत्याशी

Mon, 03 Jun 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। लोक सभा चुनाव की मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। देर शाम मतगणना का परिणाम आएगा। इसके बाद जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी सबसे पहले समय माता मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर पटाखा फोड़ने की तैयारी की है।
इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि उनकी जीत तय है। इस बार भाजपा प्रदेश से पूरी तरह से साफ हो जाएगी। जीत के बाद सबसे पहले वह समय माता मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं और जनता का आभार ज्ञापन करेंगे। वहीं युवा नेता राहुल यादव बादल ने बताया कि गठबंधन प्रत्याशी के जीत के बाद शहर में जगह-जगह पटाखा फोड़ा जाएगा और प्रत्याशी के साथ शहर भ्रमण का जनता का अभिवादन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने बताया कि इस बार भाजपा चार सौ पार का नारा बुलंद होने जा रहा है। एग्जिट पोल में विपक्षी पार्टियों का सफाया हो चुका है। वह फिर चुनाव जीत रहे है। केंद्र सरकार ने जनता के लिए कई प्रकार की योजनाओं को लागू किया है। इसकी वजह से एक बार फिर पीएम मोदी सरकार बनाने जा रहे है। वही भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की एतिहासिक जीत होने जा रही है। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी सबसे पहले समय माता मंदिर में मत्था टेकेंगे। उसके बाद जनता का अभिवादन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें