फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुआ था सिद्धार्थ: दो दिन बाद मासूम का पता नहीं, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Sat, 16 Jul 2022 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मासूम सिद्धार्थ की बड़ी बहन बबिता ने बताया कि बाबू को लेकर घर के पास दुकान पर गई थी। वहां एक बाइक पर सवार तीन लोग मेरे बाबू को बार-बार देख रहे थे। मैं बाबू को लेकर घर चली आई। बाबू पानी मांगने लगा तो मैं पानी लेने अंदर चली गई। पानी लेकर बाहर निकली तो बाबू गायब था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के डुमरिया गांव से लापता डेढ़ साल के मासूम का दो दिन बाद भी पता नहीं चला। बुधवार शाम से ही उसकी तलाश में लगी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लग पाया, जिससे वह उसे खोज सके। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस गांव के आसपास के सभी गड्ढों को इस संदेह में तलाश चुकी है कि कहीं बच्चा डूबा तो नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डुमरिया गांव के राजेश यादव का डेढ़ साल का बेटा सिद्धार्थ बुधवार शाम छह बजे दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक गायब हो गया। घर वालों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अगल बगल व आसपास के गड्ढों व संदिग्ध जगहों पर खोजबीन की। लेकिन, पता नहीं चला। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उसे खोज निकालेंगे। एसएसआई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही बच्चे को खोज लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार बार-बार देख रहे थे बच्चे को

मासूम सिद्धार्थ की बड़ी बहन बबिता ने बताया कि बाबू को लेकर घर के पास दुकान पर गई थी। वहां एक बाइक पर सवार तीन लोग मेरे बाबू को बार-बार देख रहे थे। मैं बाबू को लेकर घर चली आई। बाबू पानी मांगने लगा तो मैं पानी लेने अंदर चली गई। पानी लेकर बाहर निकली तो बाबू गायब था। अगल बगल व आसपास बाबू के बारे में पूछी, लेकिन पता नहीं चला। बाइक सवारों पर संदेह है।

बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुआ था सिद्धार्थ

परिजनों ने बताया कि राजेश बेंगलुरु में काम करते हैं। पूरा परिवार बेंगलुरु में ही रहता था। लॉकडाउन में परिवार घर आया था। राजेश को तीन बेटियां राधिका, बबली और विशाखा हैं। बड़ी मन्नतों के बाद बेटा सिद्धार्थ पैदा हुआ। बेटे के गायब होने से मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। यहां तक की घर में चूल्हा नहीं जला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें