फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क चौड़ीकरण के बाद पांडेयहाता में सहालग की रौनक, दुकानों पर बढ़ी भीड़

Sun, 12 Apr 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहोरा, टोपी और साफा-दुपट्टा सेट की मांग बढ़ी
विज्ञापन

गोरखपुर। 15 अप्रैल से सहालग की शुरुआत होने जा रही है। सड़क चौड़ीकरण के बाद पांडेयहाता बाजार में रौनक लौट आई है। लोगों की चहल-पहल लगातार बढ़ रही है। शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले सिंहोरा, मौर, टोपी और साफा-दुपट्टा सेट की मांग अभी से बढ़ने लगी है। एक वर्ष तक चले सड़क चौड़ीकरण कार्य से प्रभावित रहा व्यापार अब फिर से गति पकड़ रहा है, जिससे दुकानदारों में उत्साह का माहौल है।
पिछले सहालग में व्यापारियों को घंटाघर चौराहे पर फेरी लगाकर सामान बेचना पड़ा था, लेकिन अब सड़क चौड़ी होने के बाद ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। बाजार में फिर से चहल-पहल लौट आई है। इस बार बाजार में लेंस से सजे सिंहोरा विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है, जो विभिन्न वर्गों के ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

मौर की कीमत 250 रुपये से 500 रुपये तक है, जबकि साफा-दुपट्टा सेट और टोपी 800 रुपये से 2000 रुपये तक बिक रहे हैं। विभिन्न डिजाइनों के चलते ये उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। शादी में उपयोग होने वाली डाल की कीमत 600 रुपये से 800 रुपये तक है।
विज्ञापन

पांडेयहाता के व्यापारी वीरू सिंह ने बताया कि बाजार में अभी से चहल-पहल बढ़ गई है। आकर्षक डिजाइनों के नए सिंहोरा तैयार किए गए हैं, जिसे ग्राहकों के पसंद किए जाने की उम्मीद है। वहीं, बैंक रोड के डाल विक्रेता राम गोविंद ने बताया कि सहालग में डाल की मांग काफी बढ़ जाती है और लोग पहले से ही ऑर्डर देकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें