फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन बेचने के बाद काश्तकारों ने फिर कर लिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन-तीन लाख रुपये की कर रहे मांग, शाहपुर थाने में केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके की एक महिला से 13 लाख रुपये लेकर काश्तकारों ने जमीन रजिस्ट्री कर दी। आरोप है कि काश्तकार फिर से तीन-तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये न मिलने पर चहारदीवारी तोड़कर कर कब्जा कर लिया गया। शुक्रवार को शाहपुर पुलिस जंगल सालिकराम निवासी आरोपी दुर्गविजय, गायत्री देवी, प्रहलाद कुछ अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल नकहा नंबर एक निवासी शक्ति श्रीवास्तव ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि दो साल पहले एम्स इलाके के दरगहिया निवासी दुर्गविजय मिले, उन्होंने बताया कि जंगल सालिकराम की गायत्री जमीन बेच रहीं हैं। दुर्गविजय ने शक्ति श्रीवास्तव की मुलाकात गायत्री देवी से करा दी। गायत्री ने बताया कि उनका 1744 वर्ग फीट जमीन है उसे बेच रही हैं। शक्ति श्रीवास्तव लेने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जमीन पर चहारदीवारी कराने के दो सप्ताह बाद 13 लाख रुपये देकर रजिस्ट्री करा लीं। खारिज दाखिल कराने के बाद जमीन पर काबिज भी थे। कुछ दिन बाद काश्तकारों ने अपने पट्टीदारों को मिलाकर तीन-तीन लाख रुपये और मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

रुपये न मिलने पर चहारदीवारी गिराकर उस पर अपना कब्जा जमा लिया गया। पीड़ित 22 जनवरी को जमीन पर पहुंचे तो आरोपियों ने देखते ही गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद ब्रोकर और काश्तकारों के खिलाफ पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें