फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यू डायस पर डाटा अपलोड नहीं करने वाले 143 विद्यालयों को नोटिस

Sun, 18 Feb 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में संचालित 143 विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। इन विद्यालयों ने कई बार चेतावनी देने के बावजूद यू डायस पोर्टल पर डाटा एंट्री का काम पूरा नहीं किया। विभाग ने अंतिम चेतावनी देते हुए विद्यालयों को दो दिन का मौका दिया है, अगर यदि डाटा एंट्री नहीं किया गया तो इस सूची में शामिल सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के वेतन बाधित होंगे और निजी स्कूलों की मान्यता रद्द की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर 2023-24 की डाटा एंट्री 30 जनवरी तक पूरा करने को कहा गया था, लेकिन जिले में संचालित 12वीं तक के निजी व सरकारी 5,148 विद्यालयों में 143 ने अब तक टीचर मॉड्यूल और स्टूडेंट माड्यूल की डाटा एंट्री का काम पूरा नहीं किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यू-डायस पोर्टल पर डाटा एंट्री नहीं करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है, यदि दो दिन के भीतर डाटा एंट्री का काम पूरा नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें