फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी के बाद मायके को छोड़ ससुराल में बन गईं मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर : गणना प्रपत्र भरते समय माता-पिता के बताने पर मतदाता सूची में महिलाओं के दर्ज किए जा रहे नाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एसआईआर के बाद महिलाओं का नाम मायके की सूची से काटकर अब ससुराल की मतदाता सूची में दर्ज होने लगा है। मायके वालों ने गणना प्रपत्र भरने के दौरान बता दिया कि उनकी बेटी की शादी हो गई है। इसके बाद उनका नाम ससुराल में दर्ज किया जा रहा है।
जनप्रिय विहार कॉलोनी की मीतिका पांडेय पुत्री पंकज पांडेय की शादी हाल ही में लखनऊ में हुई है। शादी के बाद उनका नाम अपने मायके के मतदाता लिस्ट से हटाकर ससुराल की मतदाता सूची में दर्ज कर दिया गया। इसी तरह सुरभि श्रीवास्तव पुत्री अनिल शंकर की शादी देवरिया में हुई और वहां उनका एसआईआर हो गया। उन्होंने गणना प्रपत्र में भी स्पष्ट कर दिया कि शादी हो गई है और ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ससुराल में नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन

सीमा पुत्री मोहनलाल की शादी के बाद एसआईआर मैपिंग में उनके माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। इसके बाद सीमा को मायके की सूची से हटा दिया गया। इसी तरह कुमारी अंकिता का भी नाम मायके की सूची से कट गया क्योंकि शादी के कारण उन्होंने नए स्थान पर फॉर्म भरा। इन महिलाओं के नाम अब ससुराल में दर्ज हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
कल बेतियाहाता में होगा विशेष शिविर का आयोजन
बेतियाहाता के पार्षद एडवोकेट विश्वजीत त्रिपाठी ने बताया कि 18 जनवरी को मंगला माता मंदिर, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेतियाहाता में पूर्वांह्न 11 बजे से मतदाता पंजीकरण एवं नाम सुधार का विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है, वे नया फॉर्म 6 भर सकते हैं और मतदाता बनने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिनके मतदाता नाम में कोई त्रुटि है, वे फॉर्म 8 भरकर सुधार करवा सकते हैं। सभी बीएलओ (ब्लॉक स्तर अधिकारी) उपस्थित रहेंगे और सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें