फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में युवक की हत्या कर बोरे में भरकर फेंका मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Thu, 15 Dec 2022 10:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पाली (गोरखपुर)।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों की पुलिस को युवक का फोटो भेजा गया है। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की आशंका लग रही है। शव की पहचान होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के माड़र चोरमा नाला रेगुलेटर के पास बंधे किनारे बुधवार को बोरे में भरकर फेंका गया युवक का शव मिला। युवक के नाक व मुंह के रास्ते खून निकला था। सीने व पीठ पर कई जगह काला धब्बा था। आशंका है कि हत्या करके शव को ठिकाने लगाया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

विज्ञापन


भैंस चराने गए लोगों ने राप्ती नदी के किनारे बंधे से नीचे बोरे में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बोरे से निकालकर छानबीन की। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास होगी। उसके प्राइवेट पार्ट में सूजन थी। पुलिस मंगलवार देर रात हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रही है।

युवक के शरीर पर सफेद शर्ट, सफेद बंडी व नीला जींस था। पैर में चप्पल या जूता नहीं था। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों की पुलिस को युवक का फोटो भेजा गया है। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की आशंका लग रही है। शव की पहचान होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 

Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी मिले हैं शव, जिनकी नहीं हो सकी पहचान

गोरखपुर जिले में कई बार शव मिले हैं, जिनकी हत्या करके फेंका गया था। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाने की वजह से ऐसे मामलों का खुलासा नहीं हो पाया। वारदात का खुलासा नहीं हो पाने से अपराधियों के लिए आसान हो गया है कि वह हत्या कहीं और पर करते हैं और लाश को यहां लाकर ठिकाने लगा देते हैं।
 
29 अप्रैल 2022 : सिकरीगंज में सड़क किनारे बच्चे का कटा हुआ सिर मिला था। पुलिस अभी धड़ बरामद नहीं कर सकी है।
29 अप्रैल 2022 : खोराबार के कुसम्ही जंगल में बुढ़िया माता मंदिर के पास महिला का शव मिला था। शव को जानवरों ने नोच डाला था। शव के पास पुलिस को कोल्ड ड्रिंक की दो बोतलें मिली थीं।
24 अप्रैल 2022 : झंगहा के गोबड़ौर चौकी क्षेत्र में राप्ती नदी में एक लड़की और एक लड़के का शव मिला था। दोनों के हाथ एक दूसरे से बंधे थे। पुलिस ने दोनों के प्रेमी युगल होने की आशंका जताई थी।
8 फरवरी 2022: झंगहा इलाके के भगने बंधे के पास चादर में लपेटकर बोरे में भरकर फेंकी गई युवती की लाश मिली थी। युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें